विज्ञापन
 
test
Change Your City
 

Go to Page << Previous1234567...1617Next >>

 
 
 

मुख्य खबरे

 
अंदर चार पेजों में   नववर्ष पर विशेष  आगे बढऩे के लिए ऊर्जा चाहिए। गुजरात ने सूरज से ऊर्जा लेने में नए कीर्तिमान रचे। राजस्थान भी पीछे नहीं है। वह अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ दूसरों को भी बिजली देने की तैयारी में है। मध्यप्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़ भी क्षमताएं बढ़ा रहे हैं। ताकि बच्चा जब पढऩे बैठे तो वह सिर्फ अक्षरों से उलझे, अंधेरे से नहीं।  जिससे पूरी धरती है। जब वह सिर पर हाथ धरती है तो चिंता की लकीरों वाला ललाट समतल, निर्मल, शीतल हो जाता है। मुहब्बत मां जैसी है। 12 की दर्जनों तीरों से घायल दुनिया को 13 में प्यार के मरहम की तलाश होगी, गरमाती धरती को शीतलता की। हमारी प्रार्थना है कि आपको परिवार, पड़ोस और प्रकृति का प्रेम मिले और उन्हें आपका। देश को हम सब का।  रफ़्तार। आर्थिक संकट का वृहद रूप देख विश्व ठिठक गया। हम भी ठिठके पर भारत के उद्यमियों का आत्मविश्वास नहीं डिगा। सबका मानना है कि चीन और भारत जैसे देश ही विश्व को ढाढ़स बंधा सकते हैं। चीन के नौ प्रतिशत की रफ़्तार से बढऩे की संभावना है और 8 प्रतिशत के साथ भारत ठीक पीछे। दुनिया में दूसरा सबसे तेज़ी से बढऩे वाला देश।  नववर्ष सुख भरा होगा। रोजग़ार, प्यार और राजनीति में भागीदारी, नई पीढ़ी जो भी कर रही है जज़्बे से कर रही है। कला, विज्ञान और व्यापार हर जगह सफलता के नए नाम, नई जिम्मेदारियां। वहीं देश की आवश्यकता के मुताबिक सड़क से संसद तक संघर्ष के लिए भी तैयार। आपकी थाती सही हाथों में होने का संतोष। परम सुख।  युद्ध सा माहौल। एक तर$फ इंसाफ के लिए संघर्ष करते निहत्थे युवा। दूसरी तर$फ लाठी से लैस सरकारी फ़ौज। तभी एक दौड़ता सिपाही धड़ाम से ज़मीन पर गिर पड़ता है। दूसरे पक्ष के दो युवा दौड़ते आए गिरते को संभालने। संघर्ष विराम। पुलिस कांस्टेबल सुभाष तोमर को हॉस्पीटल पहुंचा कर आ गए पुलिस के सामने। संघर्ष करने एक बार फिर। उद्देश्य नहीं छोड़ा। इंसानियत भी नहीं। ऐसा हमेशा करते रहेंगे।  हमारी समृद्धि और शांति के शत्रु भी हैं। इसलिए सेना के तीनों अंग ताकत बढ़ा रहे हैं। सेना को 20 हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर मिलेंगे। विमानवाहक भी चाहिए, रूस आईएनएस विक्रमादित्य को अंतिम रूप दे ही रहा है। वायुसेना को ट्रेनी क्राफ्ट की कमी खत्म होगी। स्विस पीसी-7 एमके-2 मिलेंगे। हर अद्र्धसैनिक बल में महिला बटालियन बन रहे हैं।