विज्ञापन
 
test
Home >> Damoh
Change Your City
 

Go to Page << Previous1234Next >>

 
 
 

मुख्य खबरे

 
भास्कर न्यूज.   दमोह   शहर में टैक्सी और माल वाहकों की संख्या तो बढ़ती जा रही है, लेकिन पार्किंग स्थल न होने से ट्रैफिक जाम के कारण रोज हजारों राहगीर परेशान हो रहे हैं। पार्किंग न होने से जिस वाहन चालक की जहां मर्जी आती है वहीं वाहन खड़ा कर देता है। ऐसा होने से ट्रैफिक जाम होता है और आकस्मिक सेवाओं के दौरान लोग परेशान होते हैं। शहर में आधा दर्जन ऐसे प्वाइंट हैं, जो पार्किंग स्थल नहीं हैं बावजूद वहां माल और टैक्सियां एक साथ खड़ी की जा रही हैं। भास्कर ने ऐसी स्थानों का जायजा लिया।     1200 से ज्यादा टैक्सी, 400 से ज्यादा मालवाहक वाहन     पिछले दो साल में अकेले दमोह शहर में माल वाहक और टैक्सियों की संख्या 1200 सेज्यादा हो गई है। आरटीओ से मिले आंकड़े बताते हैं कि इस साल और ज्यादा वाहनों की खरीदी हुई है। टैक्सी 830 के करीब और लोडर वाहन 400 के पंजीकृत हुए हैं। इतने वाहनों के बाद भी नपा ने उन्हें शहर में खड़े करने के लिए पार्किंग स्थल नहीं बनाए हैं।   बस स्टैंड के पास तो इतनी ज्यादा टैक्सी खड़ी हो रही हैं, कि लोगों को निकलने जगह नहीं है। रही सही कसर माल वाहक वाहन पूरी कर देते हैं। चालक सड़क पर ही लाइन से टैक्सी खड़ी कर देते हैं जबकि खासकर उनके लिए वहां वाहन पार्क करने जगह नहीं दी गई है। शनिवार की दोपहर 12 बजे यहां पर कई वाहन खड़े थे। कुछ इसी तरह की स्थिति टैक्सी चालकों की है। वे स्टेशन के पास पार्किंग स्थल होने के बाद भी परिसर में टैक्सी खड़ी करते हैं जिससे मुसाफिरों को निकलने में परेशानी होती है। विरोध के बाद भी टैक्सी चालकों का परिसर में वाहन खड़े करने का सिलसिला बंद नहीं हुआ।     टै्रफिक पुलिस ने कई बार हटाया, फिर भी नहीं मानें     इसके अलावा बैंक चौराहा से अस्पताल चौराहा के बीच में चार पहिया टैक्सी वाहन खड़े किए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें कई बार हटाया। लेकिन चालक फिर वहां वाहन खड़े करने लगे। ऐसी स्थिति में रास्ता दिन भर जाम रहता है। प्राइवेट बस स्टैंड, घंटाघर चौक और अस्पताल चौराहा के पास भी टैक्सी और माल वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इस संबंध में सीएमओ सुधीर सिंह ने बताया कि पार्किंग स्थल के लिए कुछ जगह चयनित की गई हैं। जिन्हें घोषित किया जाना है। टैक्सी और मालवाहक खड़े करने जगह सुनिश्चित की जाएगी।  न्यूज इन बॉक्स .  ष्ट   रू   ङ्घ   ्य  ष्ट   रू   ङ्घ   ्य  तेंदूखेड़ा का विकल्प डिक्शन।  दिल्ली में हॉकी खेलेगा ‘विकल्प  बहन बरामद, नदी में भाई का शव मिला  कम हुई कड़कड़ाटे की ठंड  कान्हा ने अंगुली पर उठाया ‘गोवर्धन  दमोह के पुराना थाना में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के बीच भगवान कृष्ण की झांकी सजाई।  प्रदर्शन करते जबेरा कॉलेज के छात्र-छात्राएं ।  प्रदर्शन कर आरोपियों को सजा देने की मांग  तहसील ग्राउंड तक कल बनेगी मानव शृंखला  भास्कर सरोकारत्न  रास्ता जाम, रोज हजारों परेशान  नन्हीं प्रतिभाओं ने फहराया अपनी दम-खम का परचम  हटा के डाइट परिसर में शनिवार को खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।  दमोह बस स्टैंड के पास सड़क पर खड़े माल वाहक जो हजारों को परेशानी का सबब बने हैं।  जबेरा के तांवरी गांव में पकड़ा गया भेडिय़ा।  वालीबॉल में हटा ने बाजी मारी, फाइनल की जंग आज  सर्व शिक्षा अभियान सभाकक्ष में बैठक सात को  तांवरी गांव में भेडि़ए ने तीन को जख्मी किया  खेल-कूद  दमोह भास्कर