विज्ञापन
 
test
Home >> Jammu
 

Go to Page << Previous1234567...1112Next >>

 
 
 

मुख्य खबरे

 
चश्मदीद के दावे से विवाद गहराया  सिपाही की मौत पर ३ अलग-अलग दावे  राष्ट्रपति के १ घंटा रुकने के लिए 37 लाख रुपए खर्च  लादेन ने दी थी 50 हजार की घूस     इस्लामाबादत्नआतंकी   ओसामा बिन लादेन भी घूसखोरों से नहीं बच पाया था। पाकिस्तान के एबटाबाद में तीन मंजिला इमारत, 14 फीट की बाउंड्री वॉल और बाड़ लगाने की इजाजत के लिए लादेन ने पटवारी को को ५० हजार रुपए की रिश्वत दी थी। यह खुलासा लादेन की डायरी से हुआ है।  इशांत और अकमल पर जुर्माना     बेंगलुरुत्न   भारत-पाक के बीच पहले ट्वेंटी-20 मैच के दौरान एक-दूसरे से उलझने पर इशांत शर्मा और कामरान अकमल को जुर्माना किया गया है। कामरान पर मैच फीस का पांच प्रतिशत और इशांत पर 15 फीसदी जुर्माना लगा है। मैच रेफरी रोशन महानामा ने कहा कि खिलाडिय़ों को जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए।  करिश्मा ने छोड़ा बिग बॉस का घर!   मुंबईत्न   बिग बॉस का फाइनल नजदीक आते ही शो से प्रतिभागियों का जाना भी शुरू हो गया है। इस हफ्ते एक और सदस्य को बीच में ही बाहर कर दिया गया। बिग बॉस ने इस बार करिश्मा कोटक को एक ट्रिक के जरिए बिग बॉस हाउस से बाहर किया है। करिश्मा के इस तरह घर से बाहर हो जाने से घरवाले काफी हैरान हैं।             कुछ दिन पहले करिश्मा अपने पिता की मृत्यु के कारण घर से बाहर हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें एक बार फिर घर में आने का मौका मिला। करिश्मा की घर में वापसी से घरवाले बहुत खुश थे। उन्होंने करिश्मा का शानदार स्वागत किया था लेकिन कुछ समय पहले उनकी अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड निकेतन मडोक से खटास बढऩे लगी। इसकी वजह सना और निकेतन में बढ़ती नजदीकियां थीं। हालांकि   वैसे भी अपने अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच रहे बिग बॉस में कॉम्पिटिशन कड़ा होता जा रहा है।  हटेगी जनरल वीके सिंह की सुरक्षा   नई दिल्लीत्न   दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद प्रदर्शनकारियों के बीच नजर आए पूर्व थल सेना अध्यक्ष वीके सिंह की जेड-प्लस सिक्योरिटी हटाई जाएगी। उन्हें जेड-प्लस सिक्योरिटी छह महीने के लिए दी गई थी और यह मियाद 30 नवंबर को खत्म हो चुकी है। अब इसे बढ़ाया नहीं जाएगा।  3. गंभीर चोटें थीं उन्हें     पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि सुभाष तोमर को गंभीर चोटें आई थीं। उनकी पसलियां टूटी हुई थीं। गले, सीने में भी चोट लगी थी। इससे दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई थी।  पढ़ेत्नपेज ९ पर  मोदी चौथी बार गुजरात के सीएम  एआईजी पर हमले के आरोपी गिरफ्तार   मोहालीत्न   सोमवार रात लुधियाना में क्रिसमस पार्टी के दौरान एआईजी सुरिंदरजीत सिंह मंड पर हमला करने के आरोपी पूर्व अकाली नेता मनिंदरपाल सिंह उर्फ सन्नी जौहर और उसके साथी ऋषि बांदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एनआरआई परमजीत से छीनी गई रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है। मामले का तीसरा आरोपी अमन पहले ही पकड़ा जा चुका है।