विज्ञापन
 
Change Your City
 

Go to Page << Previous1234Next >>

 
 
 

मुख्य खबरे

 
अंबेडकर चौक में पेड़ गिरने से बंद हुई बिजली     अकलतरा.   नगर में शनिवार की दोपहर तेज अंधड व मूसलाधार बारिश से वार्ड नं. 15 में अम्बेडकर चौक के पास एक पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर जा गिरा। पेड़ विद्युत तारों के ऊपर गिरने से नगर की बिजली बंद हो गई। बीच सड़क में पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। विद्युत तार और टेलीफोन केबल क्षतिग्रस्त हो गए। विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा स्थल पर पहुंचकर पेड़ को तार से अलग करने का प्रयास किया गया। तीन घंटे के प्रयास के बाद अम्बेडकर चौक की लाईन को काटकर नगर में विद्युत व्यवस्था बहाल की गई। लेकिन समाचार लिखे जाने तक अम्बेडकर चौक मोहल्ला अंधेरे में डूबा रहा। अम्बेडकर चौक में जिस मार्ग पर पेड़ गिरा इस मार्ग से वार्ड नं 15 व 18 के अलावा मुरलीडीह, रोगदा, अमोरा, आरसमेटा के ग्रामीण आवागमन करते हैं। बिलासपुर जाने का यह वैकल्पिक मार्ग है। दिन भर मार्ग में दुपहिया, चारपहिया में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। तेज बारिश व अंधड होने के कारण मार्ग सूना था जिससेे जान-माल की हानि नहीं हो पाई और बड़ी दुर्घटना टल गई।  एनओसी के लिए लगा रहे चक्कर  विरोध के बीच हटाया गया अतिक्रमण  ५ साल में १८५ सिर्फ पंजीयन  हत्या के आरोपी का नहीं लगा सुराग  बारिश से मौसम हुआ सुहावना  ‘महंगाई बढऩे का मूल कारण भ्रष्टाचार  छत्तीस घंटे गांवों में रहा अंधेरा  ष्ट रू ङ्घ ्य