विज्ञापन
 
test
Home >> Jodhpur >> Falodi Bilara Bhaskar
Change Your City
 

Go to Page << Previous1234Next >>

 
 
 

मुख्य खबरे

 
जीरे में लगने वाले रोगों से बचने के उपाय बताए  चीफ इंजीनियर ने किया राजीव गांधी लिफ्ट नहर का निरीक्षण  जिले के पटवारी आज से सामूहिक अवकाश पर   भोपालगढ़ त्न   जिले के पटवारी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश के दौरान पटवारी काम का बहिष्कार कर तहसील मुख्यालयों पर धरना देंगे। पटवारियों के इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिला संयोजक गुमानराम चौधरी ने हर तहसील पर संयोजक व सह-संयोजक नियुक्त कर जिम्मेदारियां सौंपी। ब्लॉक अध्यक्ष भचनाराम सिंगड़ ने बताया कि अपनी 11 सूत्री मांगो को लेकर प्रदेश पटवारी संघ के निर्देश पर जिलेके सभी तहसीलों के पटवारियों ने सोमवार से सामूहिक अवकाश जाने का निर्णय किया है। इस दौरान पटवारी तहसील मुख्यालयों पर एकत्र होकर धरना देंगे। सह-संयोजक किशोर लोढा ने बताया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिला संयोजक गुमानराम चौधरी ने जिले की सभी तहसीलों में तहसील संयोजक व सह-संयोजक नियुक्त कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी हैं। भोपालगढ़ तहसील के लिए रामनारायण जाखड़ को संयोजक नियुक्त किया है।     बिलाड़ा त्न   पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों के पटवारी 7 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। राजस्थान पटवार संघ की ओर से अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर में चल रहे आंदोलन उग्र होने लगे हैं। पटवार संघ उप शाखा बिलाड़ा के अध्यक्ष नारायणसिंह चारण ने बताया कि पंचायत समिति के समस्त पटवारी 7 जनवरी से तहसील परिसर के सामने धरना देंगे व सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस दिन सरकार को ज्ञापन सौंपने के लिए सभी पटवारी सहायक कलेक्टर के समक्ष पेश होंगे।  माइलेज मुकाबले की वाहन रैली निकाली   फलौदी त्न   बजाज ऑटो के स्थानीय विक्रेता राजा मोटर्स की ओर से रविवार सुबह नागौर रोड स्थित शो-रूम से माइलेज मुकाबले की रैली निकाली गई। रैली को पालिकाध्यक्ष अगरचंद भाटी, मुख्य अतिथि समाजसेवी राधेश्याम चांडा व कार्यक्रम अध्यक्ष राहुल पुरोहित ने झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रवक्ता ने बताया कि माइलेज मुकाबले में 123 किमी प्रति लीटर माइलेज के साथ गोविंदराम प्रथम, पर्वतकुमार 113 किमी के साथ द्वितीय व गणेशकुमार 110 किमी के साथ तृतीय रहे। इन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के जगदीश गोयल व प्रदीप कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र राठौड़ ने किया।  पदोन्नत शिक्षकों की सूची पर नहीं बनी सहमति  प्रधान ने बांटे 3 लाख 45 हजार के चेक