विज्ञापन
 
test
Change Your City
 

Go to Page << Previous1234567...1314Next >>

 
 
 

मुख्य खबरे

 
अमेरिका में नस्ली नफरत से की भारतीय की हत्या  रामानुजम का सिद्धांत समझाएगा ब्लैक होल  डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़ाना जरूरी : मोंटेक  न्यूयार्कत्नअमेरिका   में सब वे में ट्रेन से कुचलकर मारे गए भारतीय सुनंदो सेन की हत्या नस्ली नफरत की वजह से की गई थी। खुद सेन को धक्का देने वाली महिला एरिका मेनेंडेज ने यह कबूल किया है। न्यूयार्क पुलिस ने शनिवार को 31 वर्षीय एरिका को गिरफ्तार किया है। आरोप साबित हुआ तो उसे 25 साल तक की सजा हो सकती है।     उसे रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया है। एरिका ने पुलिस को बताया कि 9/11 के आतंकी हमले के बाद से ही वह हिंदुओं और मुसलमानों से नफरत करती आ रही है। उसने 27 दिसंबर की रात सेन को मुसलमान समझकर सब वे पर धक्का दिया था। क्वींस के अपार्टमेंट में रहने वाले सुनंदो के दोस्त ही सोमवार को अमेरिका में उनका अंतिम संस्कार करेंगे। उनका भारत में कोई परिवार नहीं है।     अमेरिका में भारत की राजदूत निरुपमा राव ने सुनंदो की मौत पर ट्विटर पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।  लंदनत्नवैज्ञानिकों   का कहना है कि महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम के सिद्धांतों से ब्लैक होल का व्यवहार समझा जा सकता है। रामानुजम के निधन के करीब 100 साल बाद गणितज्ञ उनके बनाए फॉर्मूले को सुलझा पाए। तब जाकर उन्होंने ब्लैक होल के संबंध में यह दावा किया। गणितज्ञों के अनुसार रामानुजम का फार्मूला सही था।     यह ‘ब्लैक होल के बर्तावों की भी व्याख्या कर सकता है। ब्लैक होल वह क्षेत्र है जिसका गुरुत्वाकर्षण प्रकाश समेत किसी भी चीज को अपने बीच से निकलने नहीं देता। एमोरी विश्वविद्यालय के गणितज्ञ केन ओनो ने कहा कि हमने रहस्यों से भरी उनकी आखिरी चिट्ठियों के प्रॉब्लम हल कर लिए हैं। यह 90 साल बाद संभव हो पाया है। ओनो ने कहा कि 1920 में जब रामानुजम अपने फॉर्मूले को ले कर आए थे, तब कोई ब्लैक होल की चर्चा भी नहीं करता था। उसके बावजूद उनका फॉर्मूला उसके बारे में रहस्यों को बेपरदा कर सकता है।  नई दिल्लीत्नयोजना   आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया का कहना है कि डीजल, केरोसिन व रसोई गैस पर मौजूदा सब्सिडी जायज नहीं है। उन्होंने कहा सब्सिडी से तेल कंपनियों की हालत खराब हो रही है। उन्होंने पीएम की बात को भी सही ठहराया कि धीरे-धीरे सब्सिडी घटाने की कोशिश होनी चाहिए।  एचडीएफसी : लोन की ब्याज दरें घटीं   नई दिल्लीत्न   एचडीएफसी बैंक ने अपनी बेंचमार्क उधारी दर में 0.1 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय किया है, इससे नए साल में उसके ग्राहकों के लिए ऋण लेना सस्ता हो जाएगा।     न्यूनतम उधारी दर 9.7 प्रतिशत हो जाएगी जो अभी 9.8 प्रतिशत है।  कॉमेडी शो में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं   मुंबईत्न   टीवी में कॉमेडी शो के दौरान परोसी जा रही अश्लीलता पर प्रसारण सामग्री शिकायत परिषद ने आपत्ति जताई है। बीसीसीसी ने मनोरंजन चैनलों से कहा है कि वे गाली-गलौज, भौंडे और द्विअर्थी संवादों को मादक अंदाज में पेश करने से परहेज करें।  दिल्ली में बस में फिर छेड़छाड़ : पेज-१३  पढिय़े पेज 1२ पर  वैष्णोदेवी के भक्तों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, ७ घायल  जंतर-मंतर पर पुलिस से भिड़े लोग  दुष्कर्मियों को नपुंसक बनाने वाले कानून का मसौदा देगी कांग्रेस  पिता और बेटी एक साथ बने कलेक्टर  अब ४५ लाने वाले भी दे सकेंगे क्लेट  ‘आकाश-3 में लग सकेगा सिम  एक ख्वाहिश अपने आपसे, अपने लिए