विज्ञापन
 
test
Change Your City
 

Go to Page << Previous123456Next >>

 
 
 

मुख्य खबरे

 
लगघाटी में पहाड़ी दरकने से खतरा बरकरार   कुल्लूत्नपिछले   कुछ दिनों से जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर लगघाटी के बढ़ई में दरक रही पहाड़ी से अभी खतरा बरकरार है। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते यहां पहाड़ी का दरकना फिर से आरंभ हो गया है। जिसके चलते घाटी के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह भी यहां मलबा, पत्थर गिरे और मार्ग काफी देर तक अवरुद्ध रहा। लिहाजा लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण अभी भी पहाड़ी से मलबा गिर रहा है।  भोरंज में चरस सहित पुलिस ने दो धरे   भोरंजत्नभोरंज   पुलिस ने रविवार शाम ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक कार से 210 ग्राम चरस बरामद की है। सरकाघाट के दो युवक नैनो कार में जा रहे थे कि भुक्कड़ चौक पर चेकिंग के दौरान इनसे चरस बरामद हुई। पुलिस ने सरकाघाट के खरालडू गंाव के पवन कुमार पुत्र बंशीलाल और सुरजपुरवाडी के पवन कुमार पुत्र बंताराम को गिरफ्तार किया है।  ‘तीन दिन से बिजली, सड़कें बंद     हरिपुरधार क्षेत्र में पिछले तीन दिन से हो रहे हिमपात से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण गिरिपार क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है।   ...देखें पेज ३  बोर्ड के टॉपर्स नवाजे     हिमोत्कर्ष परिषद के राज्य स्तरीय अधिवेशन में प्रदेश के ७९ लोगों को किया सम्मानित   :पढ़ें पेज ४  गुरु पूजा दिवस 23 को     बैमलोई निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को गुरु पूजा दिवस के उपलक्ष्य में रिहर्सल की गई।   :पढ़ें पेज 2  जंगली सूअर ने वृद्ध पर किया हमला   सुजानपुरत्नरूणकू   राम (७१) रविवार दोपहर खेतोंं में काम कर रहे थे कि अचानक जंगली सूअर ने उनपर हमला कर घायल कर दिया। रूणकू राम ने करीब दस मिनट तक सूअर से लड़ाई कर अपनी जान बचाई। सूअर जंगल को ओर भाग गया। हमले में रूणकूराम को बाजू, सिर, हाथ पर काफी चोटें आई हैं। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।  अभद्र मैसेज मिले तो   ह्यद्वह्य   से करें शिकायत  ठियोग में एटीएम से उड़ाए 91 हजार  सीटू कार्यकर्ता और मेगामार्ट सुरक्षाकर्मियों में हाथापाई  सुन्नी के पास कार हादसा, एक की मौत  आठ मंत्रियों समेत 13 वीआईपी को पीएसओ